शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
जुर्म

हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

हापुड़ में तार चोरी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जबकि तीन गिरफ्तार किए गए। भारी चोरी का सामान बरामद हुआ।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गढ़-स्याना रोड पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ऑटो लोडर को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि वाहन में सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

मौके से पुलिस ने करीब 6 कुंतल विद्युत एचटी लाइन के तार बरामद किए। ये तार ऑटो लोडर के पिछले हिस्से में करीब 14 बंडलों में रखे हुए थे। इसके अलावा तार काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बोल्ट कटर और अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

और पढ़ें: महाराजगंज में चौंकाने वाला मामला: मृत मानकर अंतिम संस्कार के 5 साल बाद जिंदा घर लौटी महिला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर, निवासी नगला आलमपुर, बुलंदशहर; दीपक, निवासी शाहपुर चौधरी, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़; और शेरू उर्फ जयदीप चौधरी, निवासी किठौर, मेरठ, हाल निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी शातिर और अभ्यस्त अपराधी हैं। इनके खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी सुरेंद्र पर 40 से अधिक और शेरू पर 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस और स्वाट टीम को सक्रिय किया गया था। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें: अंकित बलियान हत्याकांड: शामली में यूपी पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी ढेर

और पढ़ें

ताज़ा ख़बरें

सभी देखें
छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टदेश
फरीदाबाद में 2.9 तीव्रता का भूकंप, फिर भी सुनाई दी धमाके जैसी तेज आवाज; जानिए क्या है वजहदेश
भारत ने प्रलय अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, सेना में शामिल करने की तैयारी तेजदेश
दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस के 202 पदाधिकारी निलंबित, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशानादेश
दिवाली से पहले भोपाल की न्यू मार्केट कचरे के ढेर में तब्दील, सफाईकर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानीदेश
माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बाद अब मेटा भी कर्मचारियों को दे रही स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का विकल्पविदेश
© 2026 Skycast Media Network Pvt Ltd, or its affiliated brands and companies. All rights reserved. தமிழ் · English