शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
खेल

भारतीय महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत की। दीप्ति शर्मा के पांच विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट रहे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 64 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। यह मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान में 14 जून को खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर उतरीं। शैफाली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन की अहम पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने तेजतर्रार 17 गेंदों में 34 रन की पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए।

और पढ़ें: अर्शद खान के दम पर इंडिया A ने श्रीलंका A को हराया, रोमांचक मुकाबले में 8 रन से दर्ज की जीत

पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत मिली-जुली रही। मुनीबा अली ने 41 रन बनाए, जबकि गुल फरोजा ने 12 रन जोड़े। आयशा जफर और सायरा जाबीन सस्ते में आउट हुईं।

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और सिर्फ 10 रन दिए। इसके अलावा श्री चरणी ने 3 विकेट लिए, जबकि शैफाली वर्मा को 1 सफलता मिली।

भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया।

और पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट: मैनाव सुथार की धारदार गेंदबाज़ी से अफगानिस्तान 113/5, भारत मजबूत स्थिति में

और पढ़ें

ताज़ा ख़बरें

सभी देखें
छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टदेश
फरीदाबाद में 2.9 तीव्रता का भूकंप, फिर भी सुनाई दी धमाके जैसी तेज आवाज; जानिए क्या है वजहदेश
भारत ने प्रलय अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, सेना में शामिल करने की तैयारी तेजदेश
दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस के 202 पदाधिकारी निलंबित, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशानादेश
दिवाली से पहले भोपाल की न्यू मार्केट कचरे के ढेर में तब्दील, सफाईकर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानीदेश
माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बाद अब मेटा भी कर्मचारियों को दे रही स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का विकल्पविदेश
© 2026 Skycast Media Network Pvt Ltd, or its affiliated brands and companies. All rights reserved. தமிழ் · English