शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
देश ›

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: डीएमके गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, स्टालिन की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान

तमिलनाडु एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को बहुमत का अनुमान है। स्टालिन की सत्ता बरकरार रहने की संभावना जताई गई है। अंतिम नतीजे 4 मई को आएंगे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अगुवाई वाले डीएमके गठबंधन को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।  एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में सत्ता संतुलन एक बार फिर डीएमके के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, 234 सदस्यीय विधानसभा में डीएमके गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 87 से 100 सीटों के बीच सीमित रहने की संभावना है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों और निर्दली को 0 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

वोट प्रतिशत की बात करें तो डीएमके गठबंधन को 40.3 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को 37.1 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। टीवीके को 17.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 5.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

और पढ़ें: 99 वर्षीय एचवी हांडे ने किया मतदान, पीएम मोदी ने बताया लोकतंत्र के लिए प्रेरणा

क्षेत्रीय आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु, कावेरी डेल्टा, पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र और चेन्नई जैसे इलाकों में भी डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में एआईएडीएमके मजबूत मुकाबला देती नजर आ रही है।

यह सर्वे 23 अप्रैल को किया गया था, जिसमें 45,640 मतदाताओं को शामिल किया गया, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वोटर शामिल थे।

इस चुनाव में डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच सीधा मुकाबला देखा गया। राज्य में 85.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक बताया जा रहा है।

हालांकि यह केवल एग्जिट पोल के अनुमान हैं और वास्तविक नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद सामने आएंगे, लेकिन इन आंकड़ों ने तमिलनाडु की राजनीति में फिर से डीएमके की मजबूत वापसी की चर्चा तेज कर दी है।

और पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव 2026: सभी 234 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 82% से अधिक मतदान

और पढ़ें

ताज़ा ख़बरें ›

माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बाद अब मेटा भी कर्मचारियों को दे रही स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का विकल्पविदेश
दीपावली से पहले महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 63.45 करोड़ रुपये के खाद्य उत्पाद जब्तदेश
भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट, बीसीसीआई ने घोषित किया नया वेन्यूदेश
अग्निवीरों को मिल सकता है दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी अवसरदेश
केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा नियमों में दी बड़ी छूट, अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भी राहतदेश
तमिलनाडु की वन्यजीव संरक्षण पहल को राष्ट्रीय सम्मान, अवैध देसी बंदूकों और हाथियों की सुरक्षा पर मिला पुरस्कारदेश
© 2026 Skycast Media Network Pvt Ltd, or its affiliated brands and companies. All rights reserved. தமிழ் · English