×
 

RRR से स्लमडॉग मिलियनेयर तक: ऑस्कर जीतकर चमके भारतीय सिनेमा के ये यादगार पल

ऑस्कर पुरस्कारों में वर्षों से भारतीय फिल्मों और कलाकारों ने अलग-अलग श्रेणियों में जीत दर्ज की है। RRR के ‘नाटू नाटू’ से लेकर द एलीफेंट व्हिस्परर्स तक कई ऐतिहासिक उपलब्धियां मिलीं।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर यानी एकेडमी अवॉर्ड्स का 98वां समारोह भारत में 16 मार्च को आयोजित होने वाला है। वर्षों से भारतीय सिनेमा और कलाकारों का ऑस्कर से गहरा रिश्ता रहा है। इस साल फिल्म होमबाउंड” को भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी के लिए आधिकारिक एंट्री बनाया गया था, लेकिन इसे नामांकन नहीं मिल सका।

हालांकि बीते वर्षों में कई भारतीय फिल्में, गाने और कलाकार ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

साल 2023 में तमिल डॉक्यूमेंट्री एलीफेंट व्हिस्परर्स” ने इतिहास रचते हुए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर जीता। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्वेस ने किया था और इसे गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म तमिलनाडु में एक दंपति और एक अनाथ हाथी के बच्चे की कहानी दिखाती है।

और पढ़ें: मैं वापास आऊंगा : इम्तियाज अली की फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शर्वरी के साथ स्पोर्ट्स टर्बन लुक

इसी साल निर्देशक एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर” के गाने नाटू नाटू” ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतकर इतिहास बना दिया। इस गाने को एम.एम. कीरवानी ने संगीत दिया और चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे।

साल 2018 में डॉक्यूमेंट्री पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का ऑस्कर जीता। यह फिल्म ग्रामीण भारत में मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक कलंक और जागरूकता पर आधारित थी।

इसके अलावा 2008 में आई डॉक्यूमेंट्री स्माइल पिंकी” ने भी इसी श्रेणी में ऑस्कर जीता। यह फिल्म एक ग्रामीण लड़की की कहानी दिखाती है, जिसकी सर्जरी से उसकी जिंदगी बदल जाती है।

फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर” ने भी ऑस्कर में बड़ी सफलता हासिल की थी। संगीतकार ए.आर. रहमान और साउंड मिक्सर रेसुल पुकुट्टी ने इसमें ऑस्कर जीता, जबकि गीतकार गुलजार को भी पुरस्कार मिला।

इसके अलावा 1982 में फिल्म गांधी” के लिए भानु अथैया ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

और पढ़ें: पूर्व बाल कलाकार हरि मुरली का निधन, पय्यानूर स्थित घर में मृत पाए गए

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share