रणबीर कपूर की रामायण कब होगी रिलीज? दीपावली 2026 और 2027 में आएंगी दोनों पार्ट
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी, पहला पार्ट दीपावली 2026 और दूसरा 2027 में आएगा, जिसमें कई बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज डेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण पार्ट 1’ दीपावली 2026 में सिनेमाघरों में आएगी, जबकि ‘रामायण पार्ट 2’ दीपावली 2027 में रिलीज होगी। फिल्म को विश्वभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की भी योजना है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे।
और पढ़ें: मर्दानी 3 OTT पर रिलीज, जानिए रानी मुखर्जी की पहली फिल्म का दिलचस्प सफर
राम नवमी के अवसर पर नमित मल्होत्रा ने बताया कि यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक विरासत को सच्चे रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के दिन फिल्म का नया टीज़र जारी किया जाएगा।
एक कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के महत्व पर बात करते हुए कहा कि भगवान राम सदियों से लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि राम साहस, करुणा, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं, जिन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है।
फिल्म का संगीत हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जिससे फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।
और पढ़ें: संजय दत्त की नई फिल्म आखरी सवाल का ऐलान, 2026 में रिलीज होगी