×
 

महाराष्ट्र साइबर कार्यक्रम में सम्मानित हुए समय रैना, पुलिस से पुराने विवादों पर किया मजेदार मजाक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रैना ने महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने पुराने विवादों और अनुभवों पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।

मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र साइबर की ओर से साइबर जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अभिनेता आशीष विद्यार्थी, पंकज त्रिपाठी और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट’ नामक लघु फिल्म और 1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम की शुरुआत की गई। इन दोनों परियोजनाओं में योगदान देने वाले समय रैना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया।

सम्मान ग्रहण करते हुए समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने पुराने जुड़ाव को लेकर मजाक किया। उन्होंने कहा कि उनका साइबर सेल के साथ काफी पुराना संबंध है और उन्होंने 1930 नंबर भी सेव कर रखा है, क्योंकि वहां से उन्हें अक्सर फोन आते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल की सक्रियता की भी तारीफ की।

इसके बाद रैना ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब साइबर सेल का अधिकारी सुबह एक कॉमेडियन के घर पहुंचा, उसे घर से लेकर गया और अब उसी का सम्मान किया जा रहा है। उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रतिक्रिया दी।

और पढ़ें: फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, पत्नी अरुणा ईरानी और परिवार के बारे में जानें

समय रैना ने बुधवार को समारोह का वीडियो भी साझा किया। प्रशंसकों ने इसे उनके लिए फुल सर्कल मोमेंट’ बताया।

समय रैना का यह संदर्भ उनके शो इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े विवाद को लेकर था। फरवरी 2025 में महाराष्ट्र साइबर ने शो पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर कार्रवाई की थी। विवाद के बाद शो के कई एपिसोड हटाने पड़े थे। बाद में समय रैना ने शो का दूसरा सीजन शुरू किया, जिसका पहला एपिसोड 20 जून को प्रसारित हुआ। यह शो यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर उपलब्ध है।

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share