×
 

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई Thrash: फोबी डायनेवर और डीजेमोन हाउन्सू की सर्वाइवल थ्रिलर

फोबी डायनेवर और डीजेमोन हाउन्सू की फिल्म ‘Thrash’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। सर्वाइवल थ्रिलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और IMDb पर 5.4 रेटिंग दर्ज की गई है।

सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘Thrash’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इस फिल्म में ब्रिटिश एक्ट्रेस फोबी डायनेवर (Phoebe Dynevor) और अभिनेता डीजेमोन हाउन्सू (Djimon Hounsou) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन टॉमी विकोला (Tommy Wirkola) ने किया है, जबकि इसे एडम मैके (Adam McKay) ने प्रोड्यूस किया है।

कहानी एक तटीय शहर पर आधारित है, जो एक विनाशकारी तूफान और उसके बीच समुद्री शार्कों के हमले से जूझता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लोग प्रकृति के प्रकोप और जानलेवा परिस्थितियों में अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं।

‘Thrash’ 10 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे अंग्रेज़ी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी देखा जा सकता है, जिससे यह भारतीय दर्शकों के लिए भी उपलब्ध है।

और पढ़ें: पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मॉर्टल मैन का अंत—टॉमी शेल्बी और बेटे ड्यूक का क्या हुआ?

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें फोबी डायनेवर, जो ‘ब्रिजर्टन’ सीरीज़ से मशहूर हैं, उनके साथ डीजेमोन हाउन्सू और व्हिटनी पीक (Whitney Peak) प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मैट नेबल (Matt Nable), एंड्रयू लीस (Andrew Lees), एलायला ब्राउन (Alyla Browne), स्टेसी क्लॉसन (Stacy Clausen) और डांटे उबाल्डी (Dante Ubaldi) भी सहायक भूमिकाओं में नजर आते हैं।

फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ दर्शकों ने इसे “मास्टरपीस” बताया, जबकि कुछ ने इसे मनोरंजक लेकिन कमज़ोर पटकथा वाला फिल्म कहा है।

IMDb पर फिल्म को अब तक 5.4 की रेटिंग मिली है, जो 2,200 से अधिक यूज़र्स की समीक्षाओं पर आधारित है। हालांकि, आने वाले दिनों में यह रेटिंग बदल सकती है।

और पढ़ें: मैथ्यू पेरी की मौत मामले में जसवीन संगा को 15 साल की सजा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share