×
 

TVK प्रमुख थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने दायर की तलाक याचिका

तमिल अभिनेता और TVK प्रमुख थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक याचिका दायर की। मामले पर विजय की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया।

तमिल अभिनेता और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। यह दंपति के अलगाव की दिशा में पहला औपचारिक कानूनी कदम माना जा रहा है।

फिलहाल थलपति विजय की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अदालत में याचिका पर आगे की सुनवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

थलपति विजय और संगीता सोर्नालिंगम का विवाह 25 अगस्त 1999 को हुआ था। इस समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। विजय ईसाई धर्म से संबंध रखते हैं, जबकि संगीता हिंदू हैं। दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था, जिसके बाद चेन्नई में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

और पढ़ें: बूंग की भारत में दोबारा रिलीज की तारीख तय, फरहान अख्तर ने दी बड़ी खुशखबरी

विवाह के एक वर्ष बाद, 26 अगस्त 2000 को उनके घर बेटे जेसन संजय विजय का जन्म हुआ। इसके बाद उनकी बेटी दिव्या साशा का जन्म हुआ। दोनों बच्चे अब धीरे-धीरे सार्वजनिक जीवन में अपनी पहचान बना रहे हैं।

इसी बीच, थलपति विजय की अंतिम फिल्म जन नायकन’ (Jana Nayagan) की रिलीज को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कानूनी विवाद के कारण अब तक इसकी नई रिलीज तारीख घोषित नहीं की गई है। निर्माताओं ने फिल्म को दोबारा सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए भेजा है।

गौरतलब है कि विजय अब सक्रिय राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में यह पारिवारिक घटनाक्रम उनके निजी जीवन में बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

और पढ़ें: केनेडी मूवी रिव्यू: राहुल भट्ट ने संभाला अनुराग कश्यप का गहन नॉयर, लेकिन कहानी की गति बनी चुनौती

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share