OTT पर रिलीज हुई विष्णु विनयासम, जानिए कहां देखें श्री विष्णु और नयना सारिका की रोमांटिक फिल्म
‘विष्णु विनयासम’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। श्री विष्णु और नयना सारिका की यह फिल्म दर्शकों को कई भाषाओं में घर बैठे देखने का मौका दे रही है।
तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘विष्णु विनयासम’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। श्री विष्णु और नयना सारिका अभिनीत इस फिल्म को दर्शक अब घर बैठे देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन यदुनाथ मारुति राव ने किया है।
यह फिल्म पहले 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ‘विष्णु विनयासम’ 20 मार्च 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शक इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं।
फिल्म की कहानी एक अंधविश्वासी जूनियर लेक्चरर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ज्योतिष और अंकशास्त्र पर अत्यधिक भरोसा करता है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे मनीषा नाम की एक अलग स्वभाव वाली लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कई मजेदार और उलझन भरे मोड़ आते हैं।
और पढ़ें: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज, टॉम हॉलैंड का पीटर पार्कर DNA म्यूटेशन से जूझता दिखा
फिल्म में श्री विष्णु और नयना सारिका के अलावा सत्य, मुरली शर्मा, ब्रह्माजी, प्रवीण, सत्यम राजेश, श्रीकांत अयंगर, श्रीनिवास वडलामानी और गोपराजू रमणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की शुरुआत धीमी रही। पहले दिन इसने करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे और तीसरे दिन क्रमशः 2.50 करोड़ और 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 17.59 करोड़ रुपये की कमाई की है।
हाल ही में श्री विष्णु ‘मृत्युंजय’ में नजर आए थे, जबकि नयना सारिका को मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ में देखा गया था।
और पढ़ें: सरके चुनर विवाद पर नोरा फतेही का जवाब: बोलीं- धन्यवाद बैकलैश के लिए, संजय दत्त संग फोटो AI से बनी