×
 

ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष फाइनल: जोकोविच के लिए पूरा सम्मान, लेकिन नडाल ने अल्काराज़ को बताया खिताब का दावेदार

राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में कार्लोस अल्काराज़ को फेवरेट बताया, लेकिन कहा कि अनुभवी नोवाक जोकोविच उलटफेर करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल फाइनल से पहले अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच के लिए “पूरा सम्मान” जताया है, लेकिन खिताब के लिए उन्होंने अपने हमवतन कार्लोस अल्काराज़ को पसंदीदा बताया है।

नडाल, जिन्होंने 2024 में टेनिस से संन्यास लिया था, रविवार को मेलबर्न में होने वाले इस हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मौजूद रहेंगे। खुद दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके नडाल का मानना है कि मौजूदा विश्व नंबर एक अल्काराज़ इस मुकाबले में स्पष्ट रूप से फेवरेट हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 38 वर्षीय जोकोविच अगर उलटफेर कर दें तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

एक बातचीत में नडाल ने कहा, “मेरे हिसाब से फेवरेट कार्लोस है। वह युवा है, उसके पास ऊर्जा है और वह अपने करियर के शिखर पर है। लेकिन नोवाक, नोवाक ही हैं। वह एक बेहद खास खिलाड़ी हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने यहां कभी कोई फाइनल हारा भी है या नहीं। उन्हें चुनौतियां पसंद हैं।”

और पढ़ें: एलिना रयबाकिना ने सबालेंका को चौंकाकर जीता पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब

मेलबर्न बातचीत में नडाल ने कहा कि जोकोविच की उम्र में भी अल्काराज़ और यानिक सिनर जैसे युवा खिलाड़ियों से टक्कर लेना एक “सकारात्मक उदाहरण” है। उन्होंने इसे प्रतिबद्धता और मानसिक मजबूती का प्रतीक बताया।

गौरतलब है कि जोकोविच ने सेमीफाइनल में पांच सेट के कड़े मुकाबले में 24 वर्षीय सिनर को हराकर अपने 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने इससे पहले खेले गए सभी 10 फाइनल जीते हैं।

जोकोविच इस खिताब को जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं। इसके अलावा, वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम जीतकर मार्गरेट कोर्ट का रिकॉर्ड तोड़ने का भी लक्ष्य रखे हुए हैं।

और पढ़ें: विंटेज जोकोविच ने सिनर को हराकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में अल्काराज से भिड़ेंगे

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share