×
 

iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी गिरावट, अब सबसे सस्ते दाम पर खरीदने का मौका

Reliance Digital सेल में iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 से घटकर 70,900 रुपये तक पहुंची। बैंक ऑफर के साथ ग्राहकों को अब तक का सबसे सस्ता डील मिल रहा है।

Apple के लोकप्रिय स्मार्टफोन iPhone 16 Plus की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे ग्राहकों को इसे अब तक के सबसे कम दाम पर खरीदने का मौका मिल रहा है। यह खास ऑफर Reliance Digital की “Digital Mobile Days” सेल के तहत उपलब्ध है, जो 4 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगी। कंपनी ने इस डिवाइस को लॉन्च के मुकाबले काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया है।

iPhone 16 Plus को Apple ने भारत में 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन इस सेल के दौरान इसकी कीमत में सीधे 15,000 रुपये की कटौती कर दी गई है, जिससे इसकी नई कीमत 74,900 रुपये हो गई है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत ग्राहकों को 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत घटकर 70,900 रुपये हो जाती है। खास बात यह है कि यह ऑफर केवल Reliance Digital पर उपलब्ध है और Amazon या Flipkart पर नहीं मिलेगा।

यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट—128GB, 256GB और 512GB में उपलब्ध है। iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का बड़ा सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है। यह फोन Apple के लेटेस्ट A18 Bionic चिपसेट से लैस है और Apple Intelligence फीचर को सपोर्ट करता है।

और पढ़ें: एप्पल का नया AirTag लॉन्च: ज्यादा रेंज और पहले से अधिक तेज़ स्पीकर के साथ

डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन iOS 18 पर चलता है और iOS 26 तक अपग्रेडेबल है।

और पढ़ें: एप्पल ने भारतीय अदालत से एंटीट्रस्ट संस्था को वित्तीय जानकारी मांगने से रोकने की अपील की

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share