×
 

ईरान युद्ध : अमेरिका ने दी सबसे बड़े हमले की चेतावनी, पीएम मोदी ने जॉर्डन के राजा से की बातचीत

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध तेज हो गया है। अमेरिका ने बड़े हमले की चेतावनी दी, जबकि पीएम मोदी ने जॉर्डन के राजा से बातचीत कर हालात पर चर्चा की।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने ईरान पर “सबसे बड़े हमले” की चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बातचीत कर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की।

इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले तेज कर रहे हैं, जबकि तेहरान भी ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए जवाब दे रहा है। हाल ही में इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया।

इस हमले के बाद कतर ने ईरानी सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया। वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने अबू धाबी स्थित हबशन गैस प्लांट को बंद कर दिया है। सऊदी अरब ने भी अपनी दो रिफाइनरियों पर हमलों की पुष्टि की है और कहा है कि ईरान पर बचा-खुचा भरोसा भी खत्म हो गया है।

और पढ़ें: IPL 2026 से बाहर हुए चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज, टीम को बड़ा झटका

यह संघर्ष 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए थे।

इस युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ रहा है, जिससे पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है।

और पढ़ें: होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहा ईरान

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share