×
 
☰

922 करोड़ रुपये के अधिग्रहण से लॉजिस्टिक्स शेयर फोकस में, इंडोनेशियाई कोयला बाजार में मजबूत होगी कंपनी की पकड़

सिंधु ट्रेड्स ने 922.50 करोड़ रुपये में दो कंपनियों में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदी है। अधिग्रहण से कोयला, लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे की क्षमताएं बढ़ेंगी और इंडोनेशियाई बाजार मजबूत होगा।

लॉजिस्टिक्स और परिवहन क्षेत्र में काम करने वाली सिंधु ट्रेड्स के शेयर सोमवार को निवेशकों के रडार पर रहे। कंपनी ने बताया कि उसने एडवेंट कोल रिसोर्सेज पीटीई लिमिटेड और सैनिक माइनिंग एंड एलाइड सर्विसेज लिमिटेड (एसएमएएसएल) में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल की है। इन दोनों अधिग्रहणों पर कंपनी कुल 922.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

बीएसई पर सिंधु ट्रेड्स का शेयर पिछली बंद कीमत 23.82 रुपये के मुकाबले 24.02 रुपये पर खुला। इसमें 0.20 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत की शुरुआती बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच प्रमुख घरेलू सूचकांकों में गिरावट से शेयर पर भी दबाव आया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी शुरुआती कारोबार में धारणा प्रभावित की। सेंसेक्स करीब 730 अंक गिरकर 73,170.12 और निफ्टी 231.50 अंक टूटकर 22,908.95 पर पहुंच गया।

सिंधु ट्रेड्स का शेयर गिरकर 23 रुपये के निचले स्तर तक गया, लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ। आखिरी कारोबार में शेयर 23.82 रुपये पर हरे निशान में था, जो 0.25 रुपये यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 3,598.86 करोड़ रुपये रहा।

और पढ़ें: समर्पित माल ढुलाई गलियारा तेज गति से बढ़ते भारत की मजबूत नींव

52 सप्ताह का उच्चतम और न्यूनतम स्तर

शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 29.25 रुपये और न्यूनतम स्तर 17.72 रुपये है। न्यूनतम स्तर 27 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था।

922 करोड़ रुपये के अधिग्रहण

कंपनी ने एडवेंट कोल रिसोर्सेज पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर में 78.26 प्रतिशत हिस्सेदारी 697.05 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसके अलावा एसएमएएसएल में 50.10 प्रतिशत हिस्सेदारी 225.45 करोड़ रुपये में हासिल की गई है।

कंपनी के अनुसार, इन अधिग्रहणों से उसका एकीकृत माइनिंग प्लेटफॉर्म मजबूत होगा और कोयला, लॉजिस्टिक्स तथा बुनियादी ढांचे की क्षमताओं का विस्तार होगा। एडवेंट के पास इंडोनेशिया की एक कोयला परियोजना में 62 करोड़ टन के संसाधन पर 100 प्रतिशत आर्थिक हित है। खदान को 130 किलोमीटर लंबे लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर से गहरे समुद्री बंदरगाह और प्रस्तावित औद्योगिक क्लस्टर से जोड़ा गया है।

एसएमएएसएल माइन डेवलपर एवं ऑपरेटर अनुबंध, ओवरबर्डन हटाने, कोयला निकालने और परिवहन जैसी सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

और पढ़ें: पंजाब की यूनिवर्सिटियों में क्यों भड़का छात्र आंदोलन? चितकारा और एलपीयू में बवाल के पीछे क्या है मामला

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share