×
 

यूपी में महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद की तैयारी! अखिलेश यादव बोले- हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये तक आर्थिक सहायता देने की योजना पर विचार कर रही है। अखिलेश यादव ने 40 हजार से शुरुआत का दावा किया।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता वाली योजना शुरू करने पर विचार कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित योजना के तहत महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ देने की तैयारी है। प्रस्ताव के अनुसार, चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खातों में 20 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जा सकती है। इसके बाद सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपये की तीन और किस्तें दिए जाने की चर्चा है। विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी-फरवरी में होने की संभावना जताई जा रही है और उससे पहले योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश पर है। बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई थी। इसी मॉडल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी योजना लाने की चर्चा हो रही है।

और पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे अबान की कार हवा में पलटी, दर्दनाक हादसे का डैशकैम वीडियो आया सामने

इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रस्तावित योजना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे भाजपा का एक और जुमला’ बताया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के पास पैसे बांटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि जिन राज्यों में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणाओं के बाद चुनाव जीते गए, वहां बाद में भुगतान को लेकर समस्याएं सामने आईं और कुछ मामलों में पैसे वापस लेने की कार्रवाई भी हुई।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अपनी ओर से बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए कहा, हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत, जिसमें बढ़ोतरी हर साल होगी।” उन्होंने संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये से आर्थिक सहायता शुरू की जाएगी और हर साल राशि बढ़ाई जाएगी।

और पढ़ें: रायबरेली मुठभेड़ के बाद पांच सदस्यीय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 12.4 किलो चांदी के आभूषण बरामद

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share