बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी की घुसपैठियों को सख्त चेतावनी, कहा– जल्दी-जल्दी भागो, नहीं तो…
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने अवैध घुसपैठियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने बीएसएफ को जमीन देने और घुसपैठियों को वापस भेजने की नीति तेज करने की बात कही।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अवैध रूप से राज्य में रह रहे कथित बांग्लादेशी नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनाए जाने चाहिए और घुसपैठियों को डर के कारण खुद ही सीमा पार लौट जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विदेशी अधिनियम (Foreigners Act) पहले से लागू है और इसके तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने पुलिस को निर्देश देने की बात कही कि ऐसे लोगों को जेल में रखने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे देश के संसाधनों का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें वापस भेजना बांग्लादेश की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ये लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं, इसलिए इन्हें वापस लेना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है। यदि वे बांग्लादेशी हैं तो उन्हें तुरंत वापस जाना चाहिए, नहीं तो सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।”
और पढ़ें: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, फडणवीस ने किया कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोग देश के पैसे से खाते हैं, कपड़े और दवाइयाँ लेते हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ देना चाहिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी (फेंसिंग) के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन सौंपी थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत 27 किलोमीटर के हिस्से से की जाएगी और जरूरत पड़ने पर और जमीन दी जाएगी ताकि सीमा प्रबंधन मजबूत हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि अवैध घुसपैठियों को अब पुलिस सीधे बीएसएफ को सौंपेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत नहीं आते, उन्हें घुसपैठिया माना जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें: भारत ने चीन-पाकिस्तान के बयान को किया खारिज, जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य