×
 

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल का रोमांच शुरू, स्पेन-फ्रांस और इंग्लैंड-अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग की लड़ाई

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन का सामना फ्रांस से और इंग्लैंड की भिड़ंत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगी। सभी टीमें खिताब की दावेदार हैं।

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं और सभी की नजरें अब फाइनल में जगह बनाने पर हैं। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना खिताब जीतने की दौड़ में शामिल हैं।

सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में 16 जुलाई को इंग्लैंड का सामना गत चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होंगे।

अब तक के टूर्नामेंट में फ्रांस ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए अपनी ताकत दिखाई है और सेमीफाइनल में वह सबसे मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही है। हालांकि, स्पेन को कमजोर आंकना आसान नहीं होगा। स्पेन ने अपने पिछले मुकाबलों में पुर्तगाल और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

और पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ताजा अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अर्जेंटीना ने केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड के खिलाफ करीबी मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड के लिए जूड बेलिंगहैम और हैरी केन ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

सेमीफाइनल कार्यक्रम:

  • स्पेन बनाम फ्रांस – 15 जुलाई, डलास स्टेडियम
  • इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना – 16 जुलाई, अटलांटा स्टेडियम

रिकॉर्ड की बात करें तो विश्व कप इतिहास में स्पेन और फ्रांस का आमना-सामना सिर्फ एक बार हुआ है। वर्ष 2006 में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था।

वहीं इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप में अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें इंग्लैंड ने तीन बार जीत हासिल की है, जबकि अर्जेंटीना दो बार विजयी रहा है। अब दोनों टीमें एक बार फिर इतिहास बदलने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

और पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच पद की दौड़ में राहुल द्रविड़ का नाम, ब्रेंडन मैकुलम के जाने के बाद तलाश शुरू

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share