×
 

गाजियाबाद में लिव-इन पार्टनर की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में दो सगी बहनें गिरफ्तार

गाजियाबाद में लिव-इन पार्टनर जाकिर की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करते हुए किरन और उसकी बहन कशिश को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र स्थित ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और गमछा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर की रहने वाली 32 वर्षीय किरन अपने 13 वर्षीय बेटी और दो बेटों के साथ पिछले 8 से 9 महीनों से जाकिर नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी दौरान किरन को शक हुआ कि जाकिर उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता है।

आरोप है कि इसी शक के चलते किरन ने अपनी 21 वर्षीय छोटी बहन कशिश को बुलंदशहर से बुलाया और दोनों ने मिलकर जाकिर की हत्या की साजिश रची।

और पढ़ें: गाजियाबाद के खोड़ा में चाकू से हत्या के बाद मां की मांग– आरोपियों को मिले मौत और बुलडोजर कार्रवाई

पुलिस जांच के अनुसार, 23 जून को दोनों बहनों ने जाकिर के मोबाइल से ओला कैब बुक कर बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। जब जाकिर घर में अकेला था, तो किरन ने उसके सिर पर डंडे से वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों बहनों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने डंडा छत की टंकी के पीछे छिपा दिया और गमछे को पंखे से लटका दिया। इसके बाद किरन ने शोर मचाकर जाकिर के भाई समीर खान उर्फ नासिर को सूचना दी कि उसने आत्महत्या कर ली है। वह शव को अस्पताल भी ले गई ताकि किसी को शक न हो।

हालांकि, मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल जांच के आधार पर दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

और पढ़ें: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी सिया गोयल के भाई ने वकील के दावे को खारिज किया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share