×
 

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में शादी के डेढ़ महीने बाद महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का आरोप

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में 26 वर्षीय विशाखा टिलेकड़ ने शादी के डेढ़ महीने बाद आत्महत्या कर ली। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और सीसीटीवी से निगरानी के आरोप लगाए हैं।

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय महिला विशाखा टिलेकड़ ने शादी के केवल डेढ़ महीने बाद अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली। यह घटना 17 जून को सामने आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों के अनुसार, विशाखा की शादी 30 अप्रैल को डॉ. नितिन टिलेकड़ से हुई थी। शुरुआत में रिश्ते सामान्य रहे, लेकिन बाद में उस पर दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार उसे कम दहेज लाने के लिए ताने दिए जाते थे और अतिरिक्त नकद तथा गहनों की मांग की जाती थी।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि पति ने घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर विशाखा की हर गतिविधि पर नजर रखी। उसे अपने माता-पिता या पड़ोसियों से खुलकर बात करने की भी अनुमति नहीं थी। परिजनों ने बताया कि मौत से दो दिन पहले उसे पड़ोस की एक महिला से बात करने पर कथित रूप से पीटा गया था।

और पढ़ें: लखनऊ की इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप

आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपनी मां को फोन पर पूरी स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार उसे वापस घर लाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई।

सूचना मिलने पर शिवाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति और अन्य ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने पति डॉ. नितिन टिलेकड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

जांच के दौरान पुलिस परिजनों के बयान और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिसमें घर में लगाए गए सीसीटीवी सिस्टम का डेटा भी शामिल है।

यह मामला मध्य प्रदेश के ट्विशा शर्मा केस से भी जोड़ा जा रहा है, जहां शादी के कुछ महीनों बाद दहेज प्रताड़ना के आरोप सामने आए थे। इन घटनाओं ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें: पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट-गोबेन के सीईओ बेनोइट बाज़िन से की मुलाकात, निवेश और नवाचार पर हुई चर्चा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share