×
 
☰

मेरठ सौरभ हत्याकांड: दोषी मुस्कान और साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की जेल में काउंसलिंग जारी है। अदालत 14 अक्टूबर को दोनों की सजा सुनाएगी।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी ठहराई गई मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की जेल में काउंसलिंग कराई जा रही है। अदालत ने दोनों को हत्या का दोषी करार दिया है और 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। जेल प्रशासन के मुताबिक, फैसले के बाद दोनों तनाव में हैं और उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए लगातार काउंसलिंग की जा रही है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोषी ठहराए जाने के बाद मुस्कान और साहिल ने रात में खाना खाने से इनकार कर दिया था। समझाने के बाद उन्होंने बहुत कम भोजन किया। गुरुवार को भी दोनों की काउंसलिंग कराई गई। जेल प्रशासन उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।

जेल अधीक्षक के अनुसार, साहिल को पहली बार जेल में रोते हुए देखा गया। वहीं, मुस्कान भी काफी परेशान नजर आई। मुस्कान अपनी छह वर्षीय बेटी को जेल में अपने साथ रखती है और उसने बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।

और पढ़ें: मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

अदालत ने बुधवार को दोनों को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी माना। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने कहा कि दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को सजा के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए समय भी दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 4 मार्च 2025 को सौरभ की हत्या की गई थी। आरोप है कि मुस्कान ने उसके खाने में नींद की गोलियां मिलाईं। बेहोश होने के बाद साहिल ने उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाने का प्रयास किया गया।

फैसले के बाद सौरभ की मां रेनू देवी और भाई राहुल भावुक हुए और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की। अब सभी की नजरें 14 अक्टूबर को होने वाली सजा की सुनवाई पर हैं।

और पढ़ें: मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड: यूपी की अदालत ने मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share