×
 

ईरान में मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो जारी, जिंदा होने पर सस्पेंस बरकरार

ईरान ने मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो जारी किया, लेकिन उनके जिंदा होने पर अब भी सस्पेंस बना है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्थिति और गंभीर हो रही है।

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर जारी रहस्य के बीच ईरान की सरकारी ने उनका पहला वीडियो जारी किया है। इस वीडियो की अवधि एक मिनट उन्नीस सेकंड बताई जा रही है, जिसमें मोजतबा खामेनेई छात्रों को अरबी भाषा में धार्मिक विज्ञान पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) द्वारा साझा किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इसे कब रिकॉर्ड किया गया था। इसी वजह से यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह पुराना या आर्काइव वीडियो हो सकता है।

गौरतलब है कि मोजतबा खामेनेई के ठिकाने और उनकी स्थिति को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है। उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मौत के बाद उन्हें ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया था।

और पढ़ें: रियाद में भारतीय नागरिक की मौत, खाड़ी संघर्ष में अब तक 6 भारतीयों की जान गई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्हें यह भी नहीं पता कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि “किसी ने उन्हें देखा नहीं है”, जो बेहद असामान्य है।

इस बीच, मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ और हमलों की चेतावनी दी है, वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने नए मिसाइल बनाने की बात कही है। दोनों पक्षों के बीच जारी हवाई हमलों से क्षेत्र में हालात और गंभीर बने हुए हैं।

और पढ़ें: बांग्लार जन्नो दीदीर 10 प्रतिज्ञा : ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का चुनावी घोषणा पत्र

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share