×
 

PM- किसान की 23वीं किस्त अटकी? ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग में गड़बड़ी बन सकती है वजह

PM-KISAN की 23वीं किस्त न मिलने का कारण ई-केवाईसी, पात्रता सत्यापन या लैंड सीडिंग में कमी हो सकती है। किसान हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी की। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बटन दबाकर 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में 2,000 रुपये की किस्त भेजी गई है।

23वीं किस्त के लाभार्थियों में 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं। हालांकि, कई पात्र किसानों के खातों में अभी तक 2,000 रुपये की राशि नहीं पहुंची है। ऐसे किसानों के लिए सरकार ने कुछ प्रमुख कारण बताए हैं, जिनकी वजह से भुगतान अटक सकता है।

यदि किसी किसान की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं है, पात्रता (Eligibility) से संबंधित जानकारी अपडेट नहीं है या लैंड सीडिंग (Land Seeding) की प्रक्रिया अधूरी है, तो उसकी किस्त रुक सकती है। पीएम-किसान पोर्टल पर इन तीनों बिंदुओं के सामने "YES" दिखना जरूरी है। यदि इनमें से किसी भी प्रक्रिया में त्रुटि या कमी है, तो भुगतान प्रभावित हो सकता है।

और पढ़ें: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 की मौत, सीएम योगी ने अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ा, रेस्क्यू जारी

जिन किसानों को अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे PM-KISAN हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सोमवार से शुक्रवार के बीच दर्ज की जा सकती है। संबंधित विभाग शिकायत की जांच कर समस्या का समाधान करेगा।

गौरतलब है कि पीएम-किसान योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड की जानकारी समय-समय पर जांचते रहें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।

और पढ़ें: बिहार में NEET री-एग्जाम के दौरान मुन्ना भाई स्टाइल नकल गिरोह का भंडाफोड़, 30 गिरफ्तार

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share