×
 

तरणतारन में युवक ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारकर खुद की जान ली, CCTV में कैद वारदात

पंजाब के तरनतारन में कॉलेज क्लासरूम के अंदर युवक ने सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच जारी।

पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कॉलेज के क्लासरूम के अंदर अपनी छात्रा सहपाठी को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद भी आत्महत्या कर ली। यह पूरी वारदात कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9:16 बजे की बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उसना स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में हुई। मृतका की पहचान तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं गांव की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान मलियां गांव के प्रिंस राज के रूप में हुई है। दोनों ही कॉलेज के छात्र थे।

बताया जा रहा है कि युवक ने कक्षा के भीतर छात्रा को नजदीक से गोली मार दी। इस दौरान अन्य छात्र भी कक्षा में मौजूद थे, जिन्होंने इस भयावह घटना को अपनी आंखों के सामने होते देखा। गोली लगने से संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद आरोपी युवक ने उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

और पढ़ें: लकी ओबेरॉय हत्या मामला: अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके और कॉलेज परिसर में सनसनी फैला दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

और पढ़ें: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share