×
 

रीवा ज़ोन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों का नशा और केमिकल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, करोड़ों का नशा और केमिकल बरामद हुए। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए, पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के रीवा ज़ोन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुलिस ने कथित एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक लग्जरी चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई रीवा ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में, मऊगंज पुलिस अधीक्षक एस.के. जैन और एसडीओपी सची पाठक के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई और इस अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यहां तैयार की जाने वाली एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा के रास्ते मुंबई तक की जाती थी। हालांकि, पुलिस अब पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

और पढ़ें: पीओके नेता ने भारत से मांगी मदद, पाकिस्तान की कार्रवाई से भूखमरी का दावा; एलओसी खोलने की उठी मांग

राज्य पुलिस प्रमुख ने इस बड़ी कार्रवाई की सराहना की है और आईजी गौरव राजपूत सहित पूरी टीम को बधाई दी है। वहीं, आईजी ने भी इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है। बरामद सामग्री और नेटवर्क से जुड़े दावों की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है और इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी।

इस बीच, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ड्रग्स नेटवर्क को लेकर अन्य मामलों में भी कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में झालावाड़ जिले में दर्ज एक बड़े मामले में लगभग 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें मध्य प्रदेश के कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share