तेलंगाना के रंगा रेड्डी में भीषण सड़क हादसा, बस कई वाहनों को टक्कर मारकर होटल में घुसी; 50 से ज्यादा घायल
तेलंगाना के रंगा रेड्डी में कंटेनर और बस बिजली पोल से टकराए। बस कई वाहनों को चपेट में लेकर होटल में घुसी, जिससे आग लगी और 50 से अधिक लोग घायल हुए।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शमशाबाद के पास बेंगलुरु-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कंटेनर ट्रक के बिजली के पोल से टकराने के बाद सामने से आ रही एक बस भी उसी पोल से जा भिड़ी। इसके बाद बस ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने होटल और पान की दुकान में घुस गई।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से बेंगलुरु जा रहा कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया था। इसके बाद ‘सेवन हिल्स प्राइवेट ट्रैवल्स’ की बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई। बस ने मारुति अर्टिगा, मारुति ओमनी, मारुति स्विफ्ट और एक मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया।
टक्कर के बाद बस ‘बालाजी भवन’ होटल और उसके पास स्थित पान की दुकान में जा घुसी। हादसे के समय होटल के अंदर चूल्हा जल रहा था, जिसके कारण अचानक आग लग गई। हालांकि, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
और पढ़ें: EV, AC और कमजोर मानसून से बढ़ा केरल का बिजली संकट, सितंबर में 5,000 MW के पार पहुंची मांग
इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मारुति अर्टिगा के चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर बस चालक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
और पढ़ें: दिल्ली से बिना इमिग्रेशन जांच के म्यूनिख पहुंचे तीन इतालवी नागरिक, एयर इंडिया को नोटिस