×
 

काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस विमान में लगी आग, 278 यात्री सुरक्षित निकाले गए

काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। सभी 278 यात्रियों और 11 क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया।

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह तुर्की एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र अधिकारी भी शामिल थे।

अधिकारियों के अनुसार विमान इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान के दाहिने पहियों में अचानक आग लग गई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। एयरपोर्ट सुरक्षा विभाग के पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिलवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया।

हालांकि अब तक एयरपोर्ट प्रशासन या तुर्की एयरलाइंस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें: जबलपुर बरगी बांध क्रूज़ हादसे की न्यायिक जांच के आदेश, तीन माह में रिपोर्ट सौंपेगा आयोग

गौरतलब है कि त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस के साथ इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। वर्ष 2015 में कंपनी का एक एयरबस A330 विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से रनवे से फिसलकर घास वाले हिस्से में चला गया था। उस घटना के बाद एयरपोर्ट चार दिनों तक बंद रहा था। उस समय विमान में 224 लोग सवार थे, हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई थी।

और पढ़ें: ईरान के जवाब पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- पूरी तरह अस्वीकार्य; पश्चिम एशिया संकट पर बढ़ा तनाव

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share