×
 

बाबर आज़म फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए पीसीबी ने किया ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद को हटाकर बाबर आज़म को फिर टेस्ट कप्तान बनाया है। वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में टीम की अगुवाई करेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी बल्लेबाज बाबर आज़म को एक बार फिर पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। यह निर्णय शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने के बाद लिया गया है। बाबर आज़म अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में टीम की अगुवाई करेंगे।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 25 जुलाई से टारूबा में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में होगा। बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

गौरतलब है कि लगभग तीन वर्ष पहले शान मसूद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 12 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बाबर आज़म को दोबारा कप्तानी सौंपना यह भी दर्शाता है कि टीम के भीतर नेतृत्व के विकल्प सीमित हैं।

और पढ़ें: शोपियां में दूसरे दिन भी जारी आतंकवाद विरोधी अभियान, सीसीटीवी में बाग के बीच दिखे लश्कर के दो आतंकी

पाकिस्तान टीम के हाई-परफॉर्मेंस निदेशक आकिब जावेद ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि हाल के टेस्ट मैचों में टीम कई अहम मौकों पर जीत दर्ज करने में विफल रही। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट और मुल्तान में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए मुकाबलों का उदाहरण देते हुए कहा कि कप्तान की जिम्मेदारी मैच को जीत तक पहुंचाने की होती है, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी।

वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बाबर आज़म (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फ़ज़ल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक़, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद अवैस ज़फ़र, मुहम्मद गाज़ी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह को शामिल किया गया है।

और पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, क्या कल बंद रहेंगे स्कूल? जानिए ताजा अपडेट

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share