×
 

बेल्जियम के बुग्गेनहाउट में स्कूल बस से टकराई ट्रेन, दो किशोरों समेत चार की मौत

बेल्जियम के बुग्गेनहाउट में ट्रेन और स्कूल बस की टक्कर में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राहत अभियान जारी है और जांच चल रही है।

बेल्जियम के बुग्गेनहाउट शहर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जब एक ट्रेन स्कूल बस से टकरा गई।  रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

यह दुर्घटना बुग्गेनहाउट रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक लेवल क्रॉसिंग पर हुई, जो राजधानी ब्रुसेल्स से लगभग 23 किलोमीटर दूर है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कैमरों की फुटेज में देखा गया कि ट्रेन आने से पहले रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर नीचे आ चुके थे। इसके बावजूद स्कूल बस ट्रैक पर पहुंच गई और तेज रफ्तार ट्रेन उससे टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है।

और पढ़ें: कर्नाटक नेतृत्व संकट पर दिल्ली में मंथन, कांग्रेस मुख्यालय में सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की अहम बैठक

बेल्जियम के गृह मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “बुग्गेनहाउट में हुई इस दुखद दुर्घटना की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

बेल्जियम में घनी रेलवे नेटवर्क कई कस्बों और गांवों से होकर गुजरती है। पिछले कुछ वर्षों में यहां लेवल क्रॉसिंग पर कई हादसे हो चुके हैं। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर इंफ्राबेल के अनुसार, वर्ष 2025 में ऐसे हादसों में पांच लोगों की मौत हुई, जो 2020 के बाद सबसे कम संख्या है।

और पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच क्रिटिकल मिनरल्स समझौता, नई दिल्ली को मिलेगा बड़ा रणनीतिक फायदा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share