ईरान-अमेरिका डील डिजिटल रूप से साइन हो चुकी है: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा दावा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया कि ईरान-अमेरिका शांति समझौता डिजिटल रूप से साइन हो चुका है और प्रतिबंध राहत ईरान के प्रदर्शन पर निर्भर होगी।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते (पीस डील) पर पहले ही डिजिटल रूप से हस्ताक्षर हो चुके हैं। उन्होंने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के एक दिन बाद दिया, जिसमें कहा गया था कि यह समझौता पूरा हो चुका है और 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में औपचारिक रूप से साइन किया जाएगा।
अमेरिका” कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने कहा कि दोनों पक्षों ने पहले ही डिजिटल रूप से समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान को किसी भी प्रकार की प्रतिबंध राहत (सैंक्शन रिलीफ) केवल समझौते के पालन के आधार पर ही मिलेगी।
वेंस ने कहा, “हमने कल ही डिजिटल रूप से समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन अभी कोई धनराशि जारी नहीं की गई है और आगे भी ऐसा नहीं होगा।”
उन्होंने बताया कि यह पूरी डील “परफॉर्मेंस-बेस्ड फ्रेमवर्क” पर आधारित है, यानी ईरान के व्यवहार और कदमों के आधार पर ही प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।
ईरान की ओर से भी पुष्टि की गई है कि समझौते पर 19 जून को हस्ताक्षर किए जाएंगे, हालांकि यह भी संभावना जताई गई है कि समारोह वर्चुअल रूप में हो सकता है। ईरान की ओर से कौन प्रतिनिधित्व करेगा, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है, लेकिन विदेश मंत्री या संसद अध्यक्ष के शामिल होने की संभावना है।
उधर, ट्रंप ने कहा है कि यह समझौता पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे वैश्विक तेल आपूर्ति भी प्रभावित होगी।
और पढ़ें: इजरायली राजदूत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले– हम पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं करते