×
 

जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज-2 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 41 किलोमीटर कॉरिडोर के साथ 36 स्टेशन

केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी, 41 किलोमीटर कॉरिडोर और 36 स्टेशन शामिल, साथ ही एचपीसीएल रिफाइनरी व किसान सब्सिडी योजनाओं की घोषणा की।

केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज-2 को मंजूरी दे दी है। इस नए चरण में 41 किलोमीटर लंबा उत्तर–दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें कुल 36 स्टेशन होंगे। इस परियोजना की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपये है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

यह परियोजना राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएमआरसीएल) द्वारा लागू की जाएगी, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 संयुक्त उद्यम है। फेज-2 कॉरिडोर प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक फैला होगा और शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर एयरपोर्ट (वीकेआईए), टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबरी और विद्याधर नगर को जोड़ने का काम करेगा।

इसमें एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे और यह फेज-1 के ऑपरेशनल नेटवर्क से इंटरचेंज और फीडर सिस्टम के माध्यम से जुड़ जाएगा, जिससे शहर में एक एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क सुनिश्चित होगा।

और पढ़ें: ईरान-यूएस-इजरायल युद्ध : शहबाज शरीफ ने कहा, अमेरिका और ईरान की टीम शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचेगी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में चल रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड परियोजना से संबंधित कई फैसले भी केंद्रीय कैबिनेट ने लिए हैं। इस रिफाइनरी की वार्षिक क्षमता में 9 मिलियन टन की वृद्धि होगी और यह जुलाई 2026 से वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी। इससे 10,000 सीधे रोजगार सृजित होंगे।

इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट ने 2026 की खरीफ सीजन के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (एनबीएस) दरों के तहत 41,534 करोड़ रुपये का सब्सिडी पैकेज भी मंजूर किया है, ताकि किसानों को उर्वरक की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर न पड़े।

और पढ़ें: यूएस-ईरान युद्धविराम: पीट हेगसेथ का दावा, अमेरिका ने हासिल की निर्णायक सैन्य जीत, राष्ट्रपति ट्रंप ने इतिहास रचा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share