×
 

नेतन्याहू का चौंकाने वाला दावा- ईरान ने मेरे एक बेटे की हत्या की कोशिश की

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि निशाना कौन था।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार, 24 अगस्त को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि ईरान ने उनके दो बेटों में से एक की हत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि, नेतन्याहू ने इस कथित हमले के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

इजरायल के चैनल 14 को दिए एक फोन इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि उनके साथ कुछ अविश्वसनीय हुआ और ईरान ने उनके एक बेटे को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ईरान ने उनके बेटे को मारने की कोशिश की।

नेतन्याहू ने यह दावा इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट से जुड़ी एक चर्चा के दौरान किया। रिपोर्टों के मुताबिक, शिन बेट ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइज़ेनकोट को सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार किया था। आइज़ेनकोट आगामी 27 अक्टूबर के चुनाव में नेतन्याहू को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

और पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट, यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेतन्याहू ने आइज़ेनकोट को चौबीसों घंटे सुरक्षा देने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सुरक्षा कोई विलासिता नहीं है। उन्होंने अपने बेटे को संभावित खतरे का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर ईरान उनके बेटे की हत्या करने में सफल हो सकता है।

कौन सा बेटा था निशाने पर?

नेतन्याहू के दो बेटे याइर और अवनेर हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कथित हत्या के प्रयास में इनमें से किसे निशाना बनाया गया था। यह भी पता नहीं चला है कि घटना कब और किस तरह हुई।

रिपोर्टों के अनुसार, अवनेर इजरायल में रहते हैं, जबकि 35 वर्षीय याइर 2024 की शुरुआत से अधिकांश समय मियामी में रहे हैं। बताया जाता है कि वहां उन्हें शिन बेट की सुरक्षा मिली हुई है।

याइर की अमेरिका में सुरक्षा को लेकर इजरायल में पहले भी विवाद हो चुका है। करदाताओं के पैसे से उनकी सुरक्षा पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

नेतन्याहू परिवार की सुरक्षा बढ़ी

नेतन्याहू के बयान के बाद इजरायली पत्रकार अमित सेगल ने दावा किया कि कथित हत्या के प्रयास की जानकारी कई महीनों से थी, लेकिन उस पर प्रतिबंध लगा हुआ था।

जुलाई में शिन बेट मामलों से संबंधित मंत्रीस्तरीय समिति ने नेतन्याहू की पत्नी सारा और उनके दोनों बेटों याइर तथा अवनेर के लिए अतिरिक्त व्यक्तिगत सुरक्षा मंजूर की थी।

और पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा, गाली देने का आरोप; मंदिर विवाद का वीडियो सामने आया

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share