×
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को दिया मेलोडी टॉफी गिफ्ट, वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट दी। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को रोम में हुई मुलाकात के दौरान एक खास और हल्का-फुल्का तोहफा दिया, जिसने दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना माहौल को और भी खास बना दिया। पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की प्रसिद्ध ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “Thank you for the gift.”

12 सेकंड के इस वीडियो में दोनों नेता ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट हाथ में लिए नजर आते हैं। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे गिफ्ट के रूप में बहुत ही अच्छी टॉफी दी है — मेलोडी।” इसके बाद दोनों नेता हंस पड़ते हैं।

और पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात पर बढ़ी चर्चा, जी-7 समिट में दिख सकते हैं दोनों नेता

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे “Melodi” ट्रेंड से जोड़ दिया, जो इंटरनेट पर पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती को लेकर बनाया गया एक लोकप्रिय नाम है।

‘मेलोडी’ टॉफी भारत की प्रसिद्ध कंपनी पार्ले प्रोडक्ट्स द्वारा 1983 में लॉन्च की गई थी। यह टॉफी अपने दो लेयर वाले डिजाइन के लिए जानी जाती है, जिसमें बाहर कारमेल और अंदर चॉकलेट भरा होता है। इसका प्रसिद्ध विज्ञापन स्लोगन “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।

इस मुलाकात से पहले भी दोनों नेताओं ने रोम में डिनर किया और ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया। यह यात्रा भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे की यात्रा पर भी गए थे।

भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

और पढ़ें: रोम में मेलोनी संग डिनर और कोलोसियम भ्रमण की तस्वीरें साझा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- भारत-इटली दोस्ती होगी और मजबूत

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share