×
 

प्रतापगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 15 सब-इंस्पेक्टर के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

प्रतापगढ़ पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 11 निरीक्षकों और 15 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने 11 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 15 उप निरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी जॉइनिंग समय के तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस निरीक्षक स्तर पर प्रवीण कुमार चारण को धोलापानी थाना से हटाकर पुलिस लाइन प्रतापगढ़ भेजा गया है। राकेश कटारा को पारसोला थाना से पीपलखूंट थाना का प्रभारी बनाया गया है। मनीष वैष्णव को सुहागपुरा थाना से धोलापानी थाना का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पूराराम मीणा को जलोदा जागीर से घंटाली थाना भेजा गया है।

इसके अलावा ओमप्रकाश गोदारा को महिला थाना प्रतापगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। ठाकराराम को कोटड़ी थाना, कैलाश सोनी को छोटीसादड़ी थाना, लक्ष्मण सिंह को पारसोला थाना, जबकि देवेन्द्र सिंह कविया और कानाराम को साइबर थाना प्रतापगढ़ में तैनात किया गया है।

और पढ़ें: शराब की बोतल वापसी योजना: टैसमैक ने मद्रास हाईकोर्ट को बताया, एमआरपी में जोड़े जा सकते हैं ₹10 रिफंडेबल डिपॉजिट

उप निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। कमलचंद को थाना प्रतापगढ़ से सुहागपुरा थाना का प्रभारी बनाया गया है। नगजीराम खटीक को देवगढ़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है। देवी सिंह को जलोदा जागीर थाना का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भेमजी गरासिया, छब्बीलाल मीणा, भंवरलाल कुलमी, दिलीप सिंह, प्रताप सिंह मीणा, कमलेश खटीक और गिरीराज गुर्जर सहित कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना है।

और पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक की समीक्षा के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में समिति बनाई

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share