थाईलैंड में भीषण स्कूल शूटिंग: 34 लोगों की मौत, 22 बच्चे शामिल, कई बंधक
थाईलैंड के सोंगखला में स्कूल में गोलीबारी में 34 लोगों की मौत, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। कई छात्र और शिक्षक बंधक हैं, पुलिस हमलावर से बातचीत कर रही है।
थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत सोंगखला में बुधवार को हुई भीषण गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक घटना में 34 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने स्कूल के अंदर कई छात्रों और शिक्षकों को बंधक बना लिया।
प्रांतीय प्रशासन ने जानकारी दी कि एक बंदूकधारी स्कूल परिसर में घुस गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। गोलीबारी के बाद सैकड़ों छात्र स्कूल से बाहर सड़कों पर भागते नजर आए, जबकि कई शिक्षक और छात्र अब भी इमारत के भीतर फंसे हुए बताए जा रहे हैं।
हट याई जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे हमलावर से बातचीत कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। घायल लोगों की संख्या को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें: ट्रंप से हमले की अपील करने वाला ईरानी युवक वीडियो पोस्ट करने के बाद मौत को गले लगाया
घटना से बचकर निकले एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि हमलावर ने स्कूल के प्रधानाचार्य को गोली मार दी। उसने कहा, “एक गोली मेरे पेट को छूते हुए निकल गई, लेकिन मैं किसी तरह बच निकला। स्कूल के अंदर अभी भी कई बच्चे बंधक हैं।” पुलिस के अनुसार हमलावर की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।
इस भयावह हमले ने पूरे देश में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
और पढ़ें: 19 जनवरी: सीरिया में युद्धविराम, कंबोडिया जॉब स्कैम में पाकिस्तानी लिंक, ईरान की चेतावनी