×
 

एआई विकास पर रोक की कोशिश घिनौनी साजिश, ट्रंप बोले- जो जीतेगा वही दुनिया में सबसे आगे रहेगा

डोनाल्ड ट्रंप ने एआई विकास पर रोक की मांग खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका को चीन से आगे रहना जरूरी है। उनके मुताबिक एआई की दौड़ जीतने वाला देश सबसे शक्तिशाली होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से विकास को सीमित करने की किसी भी कोशिश को खारिज किया है। उन्होंने एआई के संभावित खतरों और इसके विकास पर निगरानी बढ़ाने की मांग को नकारात्मक सोच का परिणाम बताया। ट्रंप ने कहा कि वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा में अमेरिका को चीन से आगे रहना जरूरी है।

ट्रंप ने कहा कि एआई के दुनिया पर कब्जा करने, उसे निगलने और बर्बाद करने की आशंकाएं झूठी हैं। उन्होंने रोबोट के शहरों में घुसकर इंसानों को खत्म करने जैसी भविष्यवाणियों को भी बेबुनियाद बताया। ट्रंप ने इन दावों की तुलना ग्लोबल वार्मिंग और रूस से जुड़े राजनीतिक विवादों से करते हुए इन्हें उससे भी ज्यादा बेतुका बताया।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एआई के विकास में चीन से आगे है और वह इस बढ़त को बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो देश एआई की दौड़ जीतेगा, वही दुनिया में सबसे ऊपर रहेगा। उनके मुताबिक, एआई के क्षेत्र में सफलता का असर वैश्विक शक्ति संतुलन पर भी पड़ेगा।

और पढ़ें: रूस-यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को राजी, ट्रंप ने ईरान से जल्द समझौते को कहा

ट्रंप ने एआई के लिए कड़े सुरक्षा नियमों की जरूरत को भी सीमित बताया। उन्होंने कहा कि एआई को नियंत्रित करने के लिए सबसे जरूरी चीज एक मजबूत और समझदार राष्ट्रपति है और अमेरिका के पास ऐसा नेतृत्व मौजूद है।

ट्रंप ने पहले चीन पर अमेरिका की जासूसी करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अमेरिका भी चीन पर नजर रखता है। उन्होंने एआई को लेकर आलोचनाओं को राजनीतिक विरोधियों की नकारात्मक सोच से जोड़ते हुए कहा कि मतदाताओं को वास्तविकता समझनी चाहिए।

और पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- चीन अमेरिका की जासूसी करता है और हम भी ऐसा करते हैं

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share