×
 

डोनाल्ड ट्रंप ने जे.पी. वेंस को बताया फ्रॉड जार, जानिए इसका क्या मतलब

डोनाल्ड ट्रंप ने जे.पी. वेंस को ‘फ्रॉड जार’ कहा है। यह भूमिका सरकारी फंड के दुरुपयोग की जांच के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के नेतृत्व से जुड़ी है।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उपराष्ट्रपति जे.पी. वेंस को ‘फ्रॉड जार’ का नया नाम दिया है। 

79 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने कहा कि जे.पी. वेंस अब अमेरिका में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने दावा किया कि देश में टैक्सपेयर्स के पैसे का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है, खासकर उन राज्यों में जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है।

ट्रंप के अनुसार, वेंस का ध्यान पूरे देश में रहेगा, लेकिन ‘ब्लू स्टेट्स’ यानी डेमोक्रेट्स शासित राज्यों पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इस अभियान में सफलता मिलती है, तो अमेरिका का बजट संतुलित किया जा सकता है।

और पढ़ें: ट्रम्प की असहयोगी टिप्पणी के बाद, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेताया

दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसकी अगुवाई जे.पी. वेंस कर रहे हैं। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए आवंटित संघीय फंड के कथित दुरुपयोग और चोरी की जांच करना है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस टास्क फोर्स में फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) के अध्यक्ष और होमलैंड सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। यह टीम कानून व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों पर भी काम करेगी।

टास्क फोर्स ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एफबीआई ने कैलिफोर्निया में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 50 मिलियन डॉलर से अधिक की हेल्थकेयर धोखाधड़ी का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में ग्लैडविन गिल और अमेलो गिल शामिल हैं।

एफबीआई के अधिकारी अकील डेविस ने कहा कि अमेरिका में हर साल हेल्थकेयर धोखाधड़ी से अरबों डॉलर का नुकसान होता है, जिसका असर आम करदाताओं पर पड़ता है।

और पढ़ें: चीन का ट्रम्प को कड़ा जवाब: सैन्य उपाय किसी मुद्दे का समाधान नहीं कर सकते

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share