×
 

ईरान संघर्ष चार हफ्ते चल सकता है: ट्रंप ने बताया ऑपरेशन का टाइमलाइन

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान संघर्ष चार हफ्ते या कम चल सकता है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी योजना अनुसार जारी, हमलों में 200 से अधिक मौतें।

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष चार सप्ताह या उससे कम समय तक चल सकता है। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, “यह हमेशा से चार हफ्तों की प्रक्रिया रही है। यह बड़ा देश है, इसमें चार हफ्ते—या कम—लग सकते हैं।”

अमेरिका ने इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए हैं और अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों और नौसैनिक अड्डों पर बड़े पैमाने पर बमबारी की। ईरानी सरकारी के अनुसार इन हमलों में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हुई। राजधानी तेहरान में जोरदार विस्फोटों से इमारतें हिल गईं और आसमान में धुएं के गुब्बार छा गए। अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।

और पढ़ें: बगदाद स्थित अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला, बहरीन बंदरगाह में आग; ट्रंप बोले–संघर्ष कई हफ्ते चल सकता है

ट्रंप ने एक संदेश में कहा कि मारे गए तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लिया जाएगा। उन्होंने उन्हें “सच्चे अमेरिकी देशभक्त” बताया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि संघर्ष समाप्त होने से पहले और हताहत हो सकते हैं।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़राइल और खाड़ी देशों की ओर मिसाइलें दागीं। इज़राइल के बेत शेमेश शहर में एक सिनेगॉग पर हमले में नौ लोगों की मौत और 28 घायल हुए।

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के बचे हुए नेताओं से बातचीत के लिए तैयार हैं और जल्द ही राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें: अमेरिका-इज़राइल के हमलों से भड़का पश्चिम एशिया, खामेनेई की मौत पर ईरान का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा बयान

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share