×
 

ईरान पर हमले 6 अप्रैल तक टले, डोनाल्ड ट्रंप बोले—बातचीत सकारात्मक दिशा में

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले 10 दिन टालते हुए कहा कि बातचीत सकारात्मक है और अमेरिका ने सैन्य रूप से ईरान की क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर प्रस्तावित हमलों को 10 दिनों के लिए टाल दिया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यह फैसला ईरानी सरकार के अनुरोध पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की समयसीमा 6 अप्रैल 2026, रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक बढ़ा दी गई है। ट्रंप के अनुसार, “बातचीत जारी है और यह बहुत अच्छी चल रही है, भले ही कुछ रिपोर्ट इसके विपरीत दावा कर रही हों।”

इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उसकी ऊर्जा संरचना को निशाना बनाएगा। बाद में उन्होंने संभावित हमलों पर पांच दिनों की अस्थायी रोक लगा दी थी, जो 27 मार्च को समाप्त होने वाली है।

और पढ़ें: ट्रंप के बातचीत दावे पर ईरान का तंज, कहा- आप खुद से ही कर रहे हैं बातचीत

वहीं, ईरान ने भी चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका हमला करता है, तो वह क्षेत्र के महत्वपूर्ण ठिकानों जैसे डीसैलिनेशन प्लांट्स को निशाना बना सकता है। इसके जवाब में ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि तेहरान शांति समझौते में शामिल नहीं होता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बातचीत के लिए अधिक समय मांगा था। उन्होंने बताया, “उन्होंने सात दिन मांगे, लेकिन मैंने उन्हें दस दिन दिए।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका सैन्य रूप से पहले ही ईरान के खिलाफ बढ़त हासिल कर चुका है और उसकी नौसेना व मिसाइल क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया गया है।

और पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका की बड़ी तैयारी, 1000 सैनिक मध्य पूर्व भेजे जाएंगे

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share