×
 

ट्रंप का ईरान युद्ध जल्द खत्म होने का दावा, हथियारों की कमी की खबर को बताया फर्जी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त होगा। उन्होंने हथियारों की कमी की खबर को झूठा बताते हुए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बचाव किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अब अधिक समय तक नहीं चलेगा और यह युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान अब ज्यादा लंबे समय तक इस संघर्ष को जारी नहीं रख पाएगा। हालांकि उन्होंने दोहराया कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा।

ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान के पास परमाणु हथियार पहुंच जाते हैं तो इसके परिणाम पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने अमेरिकी नौसेना द्वारा लगाए गए समुद्री नाकाबंदी अभियान की भी सराहना करते हुए कहा कि इससे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला हुआ है, लेकिन समुद्र में एक भी बारूदी सुरंग या किसी तरह का हमला अरबों डॉलर मूल्य के जहाजों के आवागमन को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अमेरिका इस क्षेत्र की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा, बोले- सर्वोच्च नेता मोज़तबा ख़ामेनेई से संवाद करना इस समय बेहद मुश्किल

इस बीच अमेरिकी मीडिया में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी सेना को गोला-बारूद की कमी का सामना करना पड़ रहा है और राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से जवाब मांगा है। हालांकि ट्रंप ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें "फर्जी" और "अफवाह" बताया।

उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है। ट्रंप ने कहा कि वह रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के काम से बेहद संतुष्ट हैं और सेना के भीतर भी उनका काफी सम्मान है। उन्होंने मीडिया पर गलत खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी रिपोर्टिंग देशहित के खिलाफ है।

और पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान-ओमान समझौते के करीब, क्या अमेरिका से शांति वार्ता का रास्ता खुलेगा?

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share