×
 

अप्रैल में चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, शी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर बोले—रिश्ते बेहद अच्छे

डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन जाकर शी जिनपिंग से मिलेंगे। दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत में व्यापार और मजबूत अमेरिका-चीन संबंधों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि वह अप्रैल में चीन की यात्रा पर जाएंगे और वहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही साल के अंत तक शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा भी प्रस्तावित है। गुरुवार को ट्रंप ने इस संभावित दौरे की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यात्रा की सटीक तारीखों का खुलासा नहीं किया।

ट्रंप ने कहा, “मैं अप्रैल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने जा रहा हूं। वह साल के अंत में यहां आएंगे और मैं इस मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं। फिलहाल चीन के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं।” उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में भी इस यात्रा का जिक्र किया और दोहराया कि यह साल दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम रहने वाला है।

ट्रंप ने इस साक्षात्कार में कहा कि दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत संबंध बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि साल के अंत में शी जिनपिंग White House का दौरा करेंगे और दोनों नेता आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

और पढ़ें: ट्रंप–नेतन्याहू की बंद कमरे में बैठक, ईरान से बातचीत जारी रखने पर जोर

4 फरवरी को दोनों नेताओं के बीच 90 मिनट की फोन पर बातचीत भी हुई थी। ट्रंप के अनुसार इस बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार से जुड़े मुद्दों पर रहा और इसमें ईरान या यूक्रेन जैसे अन्य वैश्विक विषयों पर चर्चा नहीं हुई। बाद में ट्रंप ने कहा कि यह बातचीत दोनों देशों के लिए बेहद सकारात्मक रही।

ट्रंप ने बताया कि फोन कॉल के दौरान शी जिनपिंग ने उन्हें चीन आने का निमंत्रण दिया, जिसका उन्होंने भी जवाब में अमेरिका आने का निमंत्रण देकर स्वागत किया। 

और पढ़ें: ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक, अमेरिकी कोयला निर्यात बढ़ने का दावा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share