×
 

अमेरिका-ईरान संघर्ष खत्म होने के संकेत? डोनाल्ड ट्रंप बोले- 2 से 3 हफ्तों में समाधान संभव

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है, लेकिन ईरान ने बातचीत से इनकार करते हुए भरोसे की कमी और सैन्य तैयारी पर जोर दिया।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यदि कूटनीतिक स्तर पर कोई बड़ी सफलता मिलती है, तो इससे भी जल्दी समाधान संभव है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा, “संभव है कि हम एक समझौते पर पहुंच जाएं, क्योंकि वे समझौता करना चाहते हैं। वे हमसे ज्यादा समझौते के इच्छुक हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि मौजूदा परिस्थितियों में जल्द ही इस मिशन का अंत हो सकता है।

ट्रंप का यह आशावादी रुख तेहरान की बदलती राजनीतिक स्थिति पर आधारित बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान का वर्तमान नेतृत्व पहले की तुलना में अधिक व्यावहारिक और समझदार है, जिससे बातचीत की संभावनाएं बढ़ी हैं।

और पढ़ें: ईरान ने फिर ठुकराया ट्रंप का शांति प्रस्ताव, कहा- एकतरफा और अन्यायपूर्ण

हालांकि, ईरान की ओर से इस पर सख्त प्रतिक्रिया आई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ किसी भी कूटनीतिक सफलता की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसे का स्तर पूरी तरह खत्म हो चुका है।

एक साक्षात्कार में अराघची ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ पिछले समझौते असफल रहे हैं और अमेरिका ने भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत से कभी अच्छा अनुभव नहीं मिला।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका जमीनी सैन्य कार्रवाई करता है, तो ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

और पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की कैबिनेट बैठक, तेहरान को दी नई चेतावनी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share