×
 

अमेरिका और ईरान में होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने पर सहमति, नौसैनिक तनाव कम होने के संकेत

अमेरिका और ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे खोलने और नौसैनिक नाकेबंदी कम करने पर सहमति बनाई है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति संकट कम होने की उम्मीद बढ़ी है।

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे तनाव के बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बड़ी सहमति बनने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को कम करने और बदले में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे फिर से खोलने पर सहमति जताई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह समझौता गुरुवार को हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा था। इस जलमार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति होती है।

सूत्रों ने बताया कि आने वाले घंटों में जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को बाहर निकाला जाएगा। समझौते के तहत अमेरिका अपनी नौसैनिक कार्रवाई में नरमी बरतेगा, जबकि ईरान धीरे-धीरे समुद्री रास्ते को सामान्य करेगा।

और पढ़ें: हमीरपुर में नाव पलटने से बड़ा हादसा, पांच बच्चों समेत छह लोग लापता

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है। यह अभियान होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सुरक्षा देने के लिए शुरू किया गया था। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत में “बेहतरीन प्रगति” हुई है और अंतिम समझौते की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध के बाद तथा ईरान के साथ बातचीत में प्रगति को देखते हुए “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है, ताकि समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

हालांकि अमेरिकी नाकेबंदी अभी पूरी तरह खत्म नहीं की गई है। अमेरिका ने साफ किया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

इस समझौते से वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें: गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे पर फिर धंसी सड़क, विशाल गड्ढे से लगा लंबा जाम

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share