×
 

TMC बगावत के बीच यूसुफ पठान पर बड़ा दावा, बीजेपी के खिलाफ बोले तो घर पर बुलडोजर चल जाएगा

टीएमसी संकट के बीच दावा किया गया कि यूसुफ पठान को भाजपा विरोधी प्रदर्शन से दूर रहने की धमकी मिली थी। महुआ मोइत्रा ने इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिया।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी राजनीतिक संकट के बीच एक पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया है। श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी और टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान को संसद में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने पर धमकी दी गई थी।

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब यूसुफ पठान समेत टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र देकर अपनी अलग पहचान और दूसरे राजनीतिक दल में विलय की इच्छा जताई है। इससे ममता बनर्जी की पार्टी के भीतर संकट और गहरा गया है।

आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में यूसुफ पठान भी शामिल थे। उसी दौरान एक अन्य पार्टी के मुस्लिम सांसद ने कथित तौर पर उन्हें प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी।

और पढ़ें: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने लगाया दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, दो गिरफ्तार, मौलाना फरार

मेहदी के अनुसार, बाद में यूसुफ पठान काफी परेशान दिखाई दिए। उन्होंने दावा किया कि यूसुफ ने बताया था कि उन्हें कहा गया, “तुम भाजपा के खिलाफ विरोध क्यों कर रहे हो? गुजरात में तुम्हारा घर बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि वह सांसद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी थे। हालांकि ओवैसी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उधर, टीएमसी में बगावत बढ़ती जा रही है। काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व वाले सांसदों के समूह ने भाजपा नीत एनडीए को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष से बागी गुट को मान्यता न देने की मांग की है।

और पढ़ें: इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव: तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोटिल, आईपीएल स्टार अशोक शर्मा की एंट्री

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share