×
 

दीदी जा रही हैं, बीजेपी आ रही है : अमित शाह का बड़ा दावा, बंगाल में 110 से ज्यादा सीटों पर जीत का भरोसा

अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल चुनाव के पहले चरण में भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत सकती है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और TMC की विदाई तय है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 110 से अधिक सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।

अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहले चरण में 52 सीटों पर 92.98 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपना फैसला कर लिया है और अब “दीदी जा रही हैं और बीजेपी आ रही है।”

उन्होंने दावा किया कि पार्टी के आकलन के अनुसार भाजपा पहले चरण में ही 110 से अधिक सीटें जीत सकती है। शाह के अनुसार, यदि यही रुझान जारी रहा तो दूसरे चरण के बाद बंगाल में भाजपा सरकार बनना लगभग तय है।

और पढ़ें: बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठ पूरी तरह रुकेगी: अमित शाह

गृह मंत्री ने चुनाव आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राज्य पुलिस को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें कोई हिंसक घटना या जानमाल की हानि नहीं हुई।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की जो यात्रा देश में चल रही है, वह अब पश्चिम बंगाल में भी पहुंचेगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता विकास को चुन रही है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री राज्य में ही जन्मा, शिक्षित और बंगाली भाषा बोलने वाला होगा। उन्होंने कहा कि यह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि भाजपा का कार्यकर्ता होगा।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है।

और पढ़ें: आज मायलापुर हुआ भगवा: अमित शाह ने चेन्नई में किया रोडशो, कपलेश्वर मंदिर में की पूजा

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share