×
 

एशियाई खेल 2026: जारी हुआ क्रिकेट कार्यक्रम, भारत-पाकिस्तान मुकाबला केवल एक शर्त पर संभव

एशियाई खेल 2026 के क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत केवल सेमीफाइनल या फाइनल में संभव होगी। भारतीय टीमें गत चैंपियन के रूप में उतरेंगी।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बहु-खेल प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होगा, जबकि क्रिकेट स्पर्धा में महिला मुकाबले 17 सितंबर और पुरुष मुकाबले 24 सितंबर से शुरू होंगे। सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे और उन्हें पूर्ण अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त होगा।

भारत के लिए इस बार खिताब बचाने की चुनौती होगी। हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेल 2023 में भारत की पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों ने स्वर्ण पदक जीता था। ऐसे में दोनों टीमें मौजूदा चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेंगी।

पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शीर्ष वरीयता प्राप्त टीमों के रूप में सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल, जबकि ग्रुप-बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान की टीमें बाकी चार क्वार्टर फाइनल स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। दोनों समूहों से शीर्ष दो टीमें अंतिम आठ में प्रवेश करेंगी।

और पढ़ें: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड के 387 रन के जवाब में भारत मजबूत स्थिति में

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला केवल एक बार ही संभव है। दोनों टीमें केवल सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आ सकती हैं।

महिला वर्ग में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में जापान का सामना करेगी। यदि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम यह मुकाबला जीतती है तो उसका सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन से होगा। दूसरी ओर, अन्य क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से होगा, जबकि पाकिस्तान अपनी चुनौती थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगा।

भारतीय पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी भारत की 15 सदस्यीय पुरुष टीम में शामिल किया गया है, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

और पढ़ें: IND vs ENG 3rd ODI: डकेट-बेथेल की शानदार शुरुआत, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाए मजबूत रन

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share