×
 

मेड इन पाकिस्तान रक्षा उत्पाद बनाने के बिलावल भुट्टो के बयान पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, कराची को डिफेंस हब बनाने का दावा

बिलावल भुट्टो के ‘मेड इन पाकिस्तान’ रक्षा उत्पादों के बयान पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग हुई। यूजर्स ने पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था और आईएमएफ निर्भरता पर सवाल उठाए।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में मेड इन पाकिस्तान’ रक्षा उत्पादों को बढ़ावा देने और कराची को एक रक्षा औद्योगिक केंद्र (डिफेंस इंडस्ट्रियल हब) के रूप में विकसित करने की बात कही। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना और ट्रोलिंग देखने को मिली है।

एक वायरल वीडियो में बिलावल भुट्टो को यह कहते हुए सुना गया कि दुनिया के कई देश, खासकर मध्य पूर्व के देश, अपने रक्षा उपकरणों के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहते। उन्होंने दावा किया कि ऐसे देशों में ‘मेड इन पाकिस्तान’ रक्षा उत्पादों की मांग बढ़ सकती है।

बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान इस मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और कराची में एक मजबूत रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि “मार्केट में अब ‘मेड इन इंडिया’ नहीं बल्कि ‘मेड इन पाकिस्तान’ की मांग होगी।”

और पढ़ें: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? 3 जून की विधायक बैठक से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बढ़ी हलचल

उन्होंने आगे कहा कि यूरोप और मध्य पूर्व के देश भी अपने रक्षा स्रोतों में विविधता चाहते हैं और पाकिस्तान इस अवसर का लाभ उठा सकता है।

हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से लिए जा रहे बेलआउट और वित्तीय संकट को लेकर तंज कसे। कुछ लोगों ने पाकिस्तान को ‘फेल्ड स्टेट’ तक कह दिया।

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, देश में महंगाई दर 11.7 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक संकट के बावजूद पाकिस्तान प्रचार और लॉबिंग पर भारी खर्च कर रहा है।

पूर्व राजनयिक महेश सचदेव ने कहा कि गंभीर आर्थिक स्थिति के बावजूद पाकिस्तान अपनी छवि सुधारने के लिए अमेरिका में लॉबिंग फर्मों पर खर्च कर रहा है।

और पढ़ें: क्या भारत बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लक्ष्य पर बड़ी बहस

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share