×
 

बीजेपी ने Gen Z को साधने के लिए बनाई खास टीम, नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता संभालेंगे जिम्मेदारी

बीजेपी ने Gen Z युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष टीम बनाई है। नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई नेता युवाओं से संवाद और संपर्क बढ़ाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने देश के Gen Z यानी युवा मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने युवाओं के बीच आउटरीच बढ़ाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओ.पी. चौधरी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह टीम जल्द ही Gen Z युवाओं के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की अपेक्षाओं, समस्याओं और प्राथमिकताओं को समझना तथा उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ना होगा।

टीम में कौन-कौन नेता शामिल?

बीजेपी की विशेष Gen Z आउटरीच टीम में नितिन नवीन, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओ.पी. चौधरी शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि युवाओं से सीधे संवाद के जरिए उनकी सोच और मुद्दों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

और पढ़ें: नितिन नबीन ने भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ की पहली बैठक, चुनावी रणनीति और युवा संपर्क पर जोर

नितिन नवीन ने दिया ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र

शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के नए और पुराने पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नितिन नवीन ने नेताओं से युवाओं के साथ अधिक से अधिक संवाद स्थापित करने और पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने सार्वजनिक जीवन में संयम और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता बताई। साथ ही विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर देने की बात कही। नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े रहते हुए नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम करने का आह्वान किया।

बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने तथा उनके प्रभावी प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी भी बैठक में होंगे शामिल

बीजेपी की अंतिम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसमें पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी राज्यों के संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

और पढ़ें: नितिन नबीन के आंध्र प्रदेश दौरे पर विवाद, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के आरोपों को बताया फर्जी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share