×
 

प्रीति जिंटा संग अफेयर की अफवाहों पर पहली बार बोले ब्रेट ली, कहा- हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने वर्षों पुरानी अफेयर की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रीति जिंटा के साथ उनका कभी प्रेम संबंध नहीं था, सिर्फ गहरी दोस्ती थी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ अपने कथित अफेयर की वर्षों पुरानी अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि उनके और प्रीति जिंटा के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था। दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं और उनके मन में प्रीति के प्रति गहरा सम्मान है।

एक इंटरव्यू में ब्रेट ली से जब 2008 से 2011 के बीच चर्चा में रही इन अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट न करने का सच ही शायद सबसे बड़ा स्कूप है। उन्होंने कहा कि लोग कई तरह की बातें करते रहे, लेकिन सच्चाई यही है कि वे और प्रीति सिर्फ अच्छे मित्र थे।

ब्रेट ली ने बताया कि उस समय प्रीति जिंटा आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन थीं और इसी वजह से दोनों का अक्सर मिलना-जुलना होता था। उन्होंने प्रीति को एक समझदार और सम्मानित महिला बताते हुए कहा कि उनके बीच हमेशा दोस्ती का रिश्ता रहा और आज भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे मित्र हैं।

और पढ़ें: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ

ब्रेट ली ने यह भी कहा कि अफवाहों ने उन्हें कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि उन्हें सच्चाई पता थी। उन्होंने कहा कि लोग अपनी तरफ से कयास लगाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसी खबरों को अपने जीवन पर हावी नहीं होने दिया।

गौरतलब है कि 2008 से 2011 के दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं। मुंबई के एक रेस्तरां में दोनों को साथ देखे जाने के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था। हालांकि, प्रीति जिंटा ने वर्ष 2010 में ही इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका और ब्रेट ली का रिश्ता केवल दोस्ती का है।

निजी जीवन की बात करें तो ब्रेट ली ने 2014 में लाना एंडरसन से शादी की, जबकि प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडइनफ से विवाह किया था। प्रीति जल्द ही फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगी।

और पढ़ें: हिमाचल में भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी अगली सरकार: जयराम ठाकुर

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share