×
 

फैक्ट चेक: क्या ब्रिक्स नेताओं को शिखर सम्मेलन स्थल पर नाश्ता परोसा गया था? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई

ब्रिक्स सम्मेलन में नेताओं को नाश्ता परोसे जाने का दावा विदेश मंत्रालय ने फर्जी बताया। वायरल तस्वीर भारत मंडपम के अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र की है, नेताओं के सम्मेलन स्थल की नहीं।

नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं को नाश्ता परोसे जाने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विदेश मंत्रालय के फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी करार दिया है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक फैक्ट चेक अकाउंट ने स्पष्ट किया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन स्थल पर शनिवार को विश्व नेताओं के लिए कोई नाश्ता नहीं परोसा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर को नाश्ते की व्यवस्था से जोड़कर पेश किया गया था।

एक अंग्रेजी दैनिक ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए दावा किया था कि यह नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले विश्व नेताओं के नाश्ते का मेन्यू है। तस्वीर में एक सर्विंग कंटेनर में भोजन दिखाई दे रहा था। इसके बाद यह दावा तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

और पढ़ें: छह साल बाद फिर शुरू होंगी ग्वांगझोउ-दिल्ली उड़ानें, मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बीच बढ़ी हवाई कनेक्टिविटी

वायरल पोस्ट का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के फैक्ट चेक अकाउंट ने इसे “फेक न्यूज” बताया। मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन स्थल पर नेताओं के लिए कोई नाश्ता नहीं परोसा गया था। साथ ही उसने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर नेताओं के सम्मेलन स्थल की नहीं है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वायरल तस्वीर भारत मंडपम स्थित अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र की है। यानी तस्वीर में दिखाई दे रही भोजन व्यवस्था का ब्रिक्स नेताओं के नाश्ते से कोई संबंध नहीं था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं के लिए भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करने वाले हैं। यह रात्रिभोज शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत मौजूदा अध्यक्ष के रूप में सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता का विषय लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है।

भारत के एजेंडे में विकास, स्थिरता और नवाचार प्रमुख हैं। सम्मेलन के जरिए ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को भी प्रमुखता देने की कोशिश की जा रही है। भारत ब्रिक्स को वैश्विक मुद्दों पर रचनात्मक और समाधान-केंद्रित सहयोग के मंच के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

और पढ़ें: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : दिल्ली घोषणा-पत्र अपनाया गया, पीएम मोदी ने प्रस्तावों को ठोस नतीजों में बदलने पर दिया जोर

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share