×
 

एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल

एटा में हाईवे किनारे खराब खड़ी रोडवेज बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, जबकि 12 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यूपी रोडवेज की एक बस खराब होने के कारण हाईवे किनारे खड़ी थी और उसकी मरम्मत की जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली जा रही थी। तकनीकी खराबी आने के बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। कुछ यात्री बस के अंदर बैठे हुए थे, जबकि कई यात्री बाहर निकलकर सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए कंटेनर ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस लगभग 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान बस के बाहर खड़े कई यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

और पढ़ें: हत्या स्थल पर ले जाया गया अयातुल्ला अली खामेनेई का ताबूत, सुरक्षा कारणों से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे मोजतबा खामेनेई

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाद में उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल 12 घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एटा पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को बागवाला थाना क्षेत्र में रोडवेज बस को कंटेनर ट्रक द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

और पढ़ें: हैदराबाद के डीएसपी पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का आरोप, एसीबी की छापेमारी में आलीशान विला, जमीन, सोना और नकदी बरामद

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share