×
 

पुराने एंड्रॉयड फोन पर बड़ा खतरा: गूगल की चेतावनी, 1 अरब से ज्यादा डिवाइस जोखिम में

गूगल ने चेतावनी दी कि एंड्रॉयड 13 या पुराने वर्जन वाले 1 अरब से ज्यादा फोन साइबर हमलों के खतरे में हैं। यूजर्स को तुरंत अपडेट करने या नया फोन लेने की सलाह दी गई।

गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी सुरक्षा चेतावनी जारी की है। कंपनी के मुताबिक, जो फोन एंड्रॉयड 13 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं, वे गंभीर साइबर खतरे का सामना कर रहे हैं। दुनियाभर में 1 अरब से अधिक स्मार्टफोन ऐसे हैं जिन्हें अब नियमित सुरक्षा अपडेट नहीं मिल रहे हैं, जिससे वे मैलवेयर और स्पायवेयर हमलों के लिए आसान निशाना बन गए हैं।

गूगल के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 40 प्रतिशत एंड्रॉयड फोन पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहे हैं। इसका मतलब है कि लाखों यूजर्स बिना सुरक्षा कवच के फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। जब किसी डिवाइस को सुरक्षा अपडेट मिलना बंद हो जाता है, तो हैकर्स के लिए उसमें घुसपैठ करना आसान हो जाता है। वे फोन में मैलवेयर डाल सकते हैं, यूजर का निजी डेटा चुरा सकते हैं और यहां तक कि रैनसमवेयर के जरिए फोन लॉक भी कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि गूगल ने एंड्रॉयड 16 लॉन्च कर दिया है, लेकिन अभी केवल करीब 7.5 प्रतिशत डिवाइस ही इस नए वर्जन पर चल रहे हैं। कुछ फोन एंड्रॉयड 15 पर हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स अभी भी पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि साइबर अपराधियों के लिए पुराने फोन सबसे आसान निशाना बन गए हैं।

और पढ़ें: Moltbook: केवल AI के लिए बना सोशल नेटवर्क, उत्साह के साथ सुरक्षा चिंताएं भी बढ़ीं

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जब फोन को अपडेट नहीं मिलता, तो हैकर्स आसानी से यूजर के मैसेज, कॉल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच सकते हैं। वे पासवर्ड चुरा सकते हैं और दूर से फोन को कंट्रोल भी कर सकते हैं। फिलहाल केवल लगभग 58 प्रतिशत एंड्रॉयड फोन ही सुरक्षित माने जा रहे हैं, जबकि 42 प्रतिशत डिवाइस अभी भी खतरे में हैं।

गूगल ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द अपने फोन को नवीनतम एंड्रॉयड वर्जन में अपडेट करें। अगर फोन अपडेट सपोर्ट नहीं करता, तो नया फोन खरीदने पर विचार करना चाहिए। नियमित अपडेट ही साइबर हमलों से बचने का सबसे बेहतर तरीका है।

और पढ़ें: व्हाट्सऐप ने पेश किया हाई-सिक्योरिटी मोड, यूज़र्स को मिलेगा हैकर्स से मजबूत संरक्षण

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share